पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार से हो रही बरसात अभी 2 दिन और जारी रहेगी। शनिवार सुबह आसमान में घने बादलों के बीच हल्की धूप निकली। शुक्रवार रात हल्की बारिश हुई। शनिवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में 35 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुमानों के अनुसार 18 सितंबर दोपहर के बाद मौसम में बदलाव के साथ धूप खिल सकती हैं।
3 दिनों में 130 मिलीमीटर बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या मंडल में बीते 3 दिनों में 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले में 35 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। शनिवार सुबह अयोध्या आसमान के बीच हल्की धूप निकलेगी। सुबह का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। शुक्रवार रात कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। वहीं आसमान में हल्की धूप निकलने से हल्की उमस भी पड़ने लगी हैंl
18 सितंबर दोपहर के बाद अच्छी निकलेगी धूप
विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. सीताराम मिश्र अनुमान बताते हैं कि 17 सितंबर को दोपहर बाद बरसात शुरू हो सकती है। यह बरसात रुक-रुक कर 18 सितंबर की सुबह तक चलेगी। 18 सितंबर को दोपहर से धूप निकलने का अनुमान है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.