अयोध्या नगर निगम की बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होगाl इसका संकल्प महापौर व पार्षदों के साथ अधिकारियों ने भी लियाl 3 जुलाई से इस संबंध में जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया हैl
मकानों की रजिस्ट्री कराने के लिए 1 महीने का समय दिया गया
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक नगर निगम के सभागार में हुई। बैठक में समस्याओं के समाधान का आदान- प्रदान एवं कई मुद्दों पर नीतिगत फैसले लिए गए।अमानीगंज में बने निर्बल वर्ग के 36 मकानों का आवंटन किया गया तथा मकानों की रजिस्ट्री कराने के लिए 1 महीने का समय दिया गया। इन मकानों को लेने वालों के लिए ब्याज में 50% छूट का भी प्रावधान किया गया।
जनता को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सभी पदाधिकारियों ने प्लास्टिक को पूरी तरह प्रयोग न करने का भी निर्णय लिया।आम जन मानस से प्लास्टिक के नुकसान को देखते हुए नगर निगम आने वाले 3 जुलाई को एक जन जागरूकता अभियान भी चलाएगा अभियान में जनता को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा।मुख्यमंत्री के आवाहन पर मैंने और हमारे सभी पार्षद गण और अधिकारियों ने प्लास्टिक न इस्तेमाल करने की शपथ भी ली।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.