अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की 29 वीं बरषी 6 दिसम्बर को न तो खुशी का इजहार है न गम का। सब कुछ शांत, अयोध्या अपनी धुन में मस्त है। सरयू स्नानघाट भक्तों के उल्लास में डूबे है तो बाजारों में सब कुछ सामान्य। दुकानें खुली है लोग खरीदारी कर रहे है। कारसेवकपुरम शांति है।यही स्थिति बाबरी मस्जिद के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी के घर के बाहर भी है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
अयोध्या की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। IG केपी सिंह व SSP शैलेश पांडेय के साथ बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही रामजन्मभूमि की और जाने वाले मार्गो पर सख्ती के बाद भी सभी मंदिरों में दर्शन चल रहा है। अयोध्या में सब कुछ सामान्य सा दिख रहा है।
धार्मिक स्थलों पर ATS की नजर
अयोध्या में 6 दिसम्बर की बरसी को ध्यान में रखते हुएअयोध्या के प्रवेश मार्गो पर पीएसी तैनात है। इसके साथ ही वाहनों की चेकिंग के साथ आईडी भी चेक की जा रही है । धार्मिक स्थलों पर ATS का मूमेंट है। राम जन्मभूमि परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। जल मार्ग पर भी सुरक्षा के कड़ें इंतजाम हैं। महिला सुरक्षा कर्मियों को सादे वस्त्रों में खुफिया निगाह के लिए तैनात किया गया है। SSP शैलेश पांडेय पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.