रामलला के दरबार में निरंतर बढ़ रही भक्तों की संख्या:हर दिन आ रहे 70-75 हजार दर्शनार्थी, चढ़ावा भी सामान्य

9 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

रामलला के दर्शन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से अब भी प्रतिदिन 70-75 हजार दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं और दानराशि का स्तर भी सामान्य है।मेलों सहित अन्य पर्वों पर यह संख्या और भी बढ़ जा रही है।कुल मिलाकर रामलला के दर्शन के इच्छुक भक्तों की आस्था का चढ़वा च

.
श्रीराम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य स्वामी राजकुमार दास
श्रीराम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य स्वामी राजकुमार दास

श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख और श्रीराम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य स्वामी राजकुमार दास के अनुसार भक्ता का भगवान से अटूट प्रेम होता है।वह छिटपुट घटनाओं से कतई प्रभावित नहीं होता है।रामलला के भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूरे दिन राम मंदिर परिसर में आनंद और उल्लस बढ़ता जा रहा है।

ट्रस्ट इसे और बेहतर करने के लिए निरंतर प्रभावी उपायों की समीक्षा कर उन्हें न केवल लागू कर रह है बल्कि बहुत ही प्रभावी निगरानी भी हो रही है।

नित्य दर्शन करने वालों की संख्या भी बढ़ी

ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार प्रतिदिन यात्री सेवा केंद्रों में आधा दर्जन से अधिक नए आवेदन जमा होते हैं। लगभग इतने ही पास का नवीनीकरण भी होता है। यही कारण है कि तीन माह पहले तक नित्य दर्शनार्थियों की जो संख्या लगभग 2350 ही रही, अब वह लगभग 3150 तक पहुंच गई है।

वहीं, रामलला के नित्य दर्शनार्थियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। नित्य पास बनवाने के लिए प्रतिदिन यात्री सेवा केंद्रों में नए आवेदन जमा हो रहे हैं और पुराने पासों का नवीनीकरण भी कराया जा रहा है।अब रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू हो जाने से नित्य दर्शनार्थियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्थानीय साधु-संतों व भक्तों के लिए जुलाई 2025 से नित्य दर्शन पास की सुविधा शुरू की थी। नित्य पासधारकों को सुगम पास वाले श्रद्धालुओं की भांति रामजन्मभूमि पथ की दायीं ओर की आरक्षित लेन से प्रवेश दिया जाता है। मंदिर प्रांगण में भी उन्हें इसी लेन से दर्शन प्राप्त होता है।

अलग लेन होने के कारण बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने नित्य पास बनवा रखा था, लेकिन छह माह की ही वैधता होने से कई भक्तों ने बाद में इनका नवीनीकरण नहीं कराया। इससे नित्य दर्शनार्थियों की संख्या घट गई थी। बीच में कुछ दिनों तक नए पास भी नहीं बने और जून माह में चढ़ावा चोरी उजागर हो गई तो ट्रस्टियों के इस्तीफे से लंबे समय तक नित्य पास का नवीनीकरण व निर्माण बाधित रहा।

नए पदाधिकारियों के दायित्व संभालने के बाद नित्य पास बनने शुरू हुए तो अब इनकी संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

छह माह पूर्व राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भले विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, परंतु इससे रामभक्तों की अपने आराध्य के प्रति आस्था व श्रद्धा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

यद्यपि उस विपरीत परिस्थिति से उबर कर ट्रस्ट ने अब कई प्रभावी परिवर्तन कर दिए हैं और श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए सुविधाएं भी विकसित की जा रहीं।

ऐसे बनवाएं रामलला का नित्य दर्शन पास : ट्रस्ट के यात्री सेवा केंद्र से निर्धारित प्रारूप लेकर समस्त जानकारी भरें और आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ आवेदन जमा करें। दो-तीन दिनों में ट्रस्टी इनका सत्यापन करके अपनी सहमति दे देते हैं, फिर बायोमैट्रिक सत्यापन कराने आवेदक को केंद्र तक जाना पड़ेगा। इसके बाद ट्रस्ट की ओर से छह माह के लिए नित्य दर्शन पास निश्शुल्क जारी कर दिया जाता है। इस पास पर एक शर्त यह रखी गई है कि आवेदक का स्थानीय होना अनिवार्य है और उसे हर माह कम से कम 20 दिन दर्शन करने जाना पड़ेगा।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links