केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार की शाम बरेली में रोड शो किया। रोड शो में काफी भीड़ देखने को मिली। यहां अमित शाह ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, 'अयोध्या में राम मंदिर डंके की चोट पर बन रहा है। अखिलेश बाबू दम हो तो रोक लो'।
शाह ने कहा कि सपा के राज में गुंडा राज था, माफियाराज था। 2017 में जब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उनकी सरकार बनी, तब ये गुंडे और माफिया यहां से पलायन कर गए। जिस तरह से बरेली का मांझा पक्का होता है, उसी तरह ये उत्साह बता रहा है कि भाजपा के प्रति आपका विश्वास कितना पक्का है।
अयोध्या में रामलला का किए दर्शन
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां सबसे पहले शाह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के अधिकारियों से मुलाकात की और राम मंदिर निर्माण की जानकारी ली। इसके बाद हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर के दर्शन किए।
इसके बाद शाह ने राम मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद जीआईसी ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी इत्र की दुर्गंध आज पूरे प्रदेश में फैल गई है। जब इत्र वाले मित्र के काले धन पर रेड पड़ रही है तो इनके पेट में उबाल हो रहा है।
भाजपा का एजेंडा ट्रिपल V पर आधारित
कहा कि भाजपा का एजेंडा ट्रिपल V पर आधारित है। विकास, व्यापार और सांस्कृतिक विरासत। जबकि सपा-बसपा का एजेंडा ट्रिपल P पर आधारित है। सपा-बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये बुआ-बबुआ के शासन में हमारे आस्था के प्रतीकों का सम्मान नहीं होता था। आज PM के नेतृत्व में हर ओर विकास हो रहा है।
हमें धारा 370 हटाने से रोक नहीं पाए
कहा कि पूरा विपक्ष और ममता मिलकर हमें धारा 370 हटाने से रोक नहीं पाए। कहा कि पहले बॉर्डर पर आए दिन पाक से घुसकर आतंकी जवानों के सिर काट जाते थे। महज 10 दिन के अंदर PM मोदी ने स्ट्राइक कर पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी।
इस दौरान जनता से पूछा कि आप सबने यूपी में 3 बार BJP पर कृपा की। 22 जिताओगे क्या?। विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कार सेवकों पर किसने गोलियां चलवाईं। राम नवमी के उत्सव को किसने बंद किया था? दीपोत्सव को किसने बंद किया था? राम भक्तों पर डंडा किसने चलाया था? ये हमको याद रखना चाहिए।
हम सभी सौभाग्यशाली हैं
जीआइसी मैदान पहुंचे अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभौग्यशाली हैं कि पीएम मोदी ने भव्य मंदिर निर्माण का शिला पूजन किया। उन्होंने कहा कि अब तक जो लोग दर्शन के लिए आते थे। वे रामलला को टेंट में देखकर दुखी होते थे।
योगी कर रहे अच्छा काम
शाह ने कहा कि UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छा काम कर रहे। चाहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का काम हो या मेडिकल कॉलेज बनवाने का सभी विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।उन्होंने अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट, सबसे बड़े बस अड्डे और मल्टी लेवल पार्किंग विकास की नई इबारत लिखेंगे।
छह दिनों में 11 जिलों का दौरा
अमित शाह ने अपने तुफानी दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर को कासगंज से की। 31 दिसंबर तक अमित शाह 11 जिलों में चुनावी रणनीति बना रहे हैं। 26 से 31 दिसंबर तक शाह कासगंज, जालौन, हरदोई, सुल्तानपुर, भदोही, मुरादाबाद, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या, संतकबीर नगर, बरेली के दौरे पर हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.