अयोध्या में सुबह से रुक-रुक का बारिश जारी है। 24 घंटों में जिले में 47 मिली बारिश दर्ज की गई। मंगलवार सुबह और बुधवार को बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। । मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी 4°C की कमी दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32°C रहने का अनुमान है। 2 दिनों की बारिश के बाद एक बार फिर सरयू के जलस्तर में बढोतरी दर्ज की गई है। 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है।
अयोध्या में बुधवार को सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिले में सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक झमाझम बारिश हुई। सुबह दस बजे के बाद आसमान से फुहारे गिर रहे है। जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लोग इस बारिश का आनंद उठाते भी दिखाई दिए। दोपहर 12 बजे अधिकतम तापमान 28°C दर्ज किया गया। बारिश के चलते अयोध्या धाम और अयोध्या शहर के मुख्य बाजार समेत कई कॉलोनियों में घंटों तक सड़कों पर पानी भरा रहा है।
चार दिनों तक बारिश के आसार
आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डॉ अमरनाथ मिश्रा के अनुसार आगामी 24 घंटे में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। बारिश का यह सिलसिला आगामी चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी 4°C की कमी दर्ज की गई है।
सरयू के जलस्तर खतरे के निशान से 53 सेमी नीचे
मौसम में बदलाव और बारिश शुरू होते ही सरयू नदी के जलस्तर में इजाफा शुरू हो गया है। जलस्तर में 24 घंटे में 10 सेमी का इजाफा हुआ है। बुधवार दोपहर 12 बजे सरयू नदी का जलस्तर 92.200 सेमी पहुंच गया। जो खतरे के निशासन से 53 सेमी नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के अयोध्या प्रभारी अमन चौधरी ने बताया कि बारिश के चलते बुधवार सुबह नौ बजे के बाद जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रतिघंटे एक सेमी का इजाफा हुआ है। यदि शाम को गिरिजा बैराज से पानी छोड़ा गया तो एक बार फिर से सरयू का जलस्तर दो दिनों में खतरे के निशान को पार कर जाएगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.