पिछले 3 वर्षों से सेना में भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है और इसके बाद अब केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ जैसी योजना लाई गई, इस असमंजस भर्ती योजना नें नौजवानों को पूरी तरह से निराश व हताश किया है। यह योजना सालों से तैयारी कर रहे युवाओं के साथ सरेआम धोखा है। यह बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहीं है। केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती की लायी गयी “अग्निपथ भर्ती योजना“ के विरोध अयोध्या स्थित गांधी पार्क में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया।
उद्योगपति साथियों को आर्थिक लाभ पहुंचा रही भाजपा
पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री कहा कि खून-पसीना बहाकर मेहनत करके देश की अर्थव्यवस्था को संभालने वाले किसानों के ऊपर केंद्र की मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून थोपना चाहती थी। जीएसटी, नोटबन्दी के माध्यम से पहले ही छोटे व मझोले उद्योगों को समाप्त करने की रणनीति अपना चुकी केंद्र सरकार केवल अपने बड़े उद्योगपति साथियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने का हर अवसर ढूढती रहती है। लेकिन जूस तरह किसानों के अहिंसक सत्याग्रह आंदोलन की ताकत के आगे मोदी सरकार को कदम वापस लेना पड़ा उसी तरह अग्नि वीर जैसे काले कानून को भी वापस लेना होगा।
अयोध्या विधान सभा में विरोध प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती की लायी गयी “अग्निपथ भर्ती योजना“ के विरोध में विभिन्न विधानसभाओं में सत्याग्रह किया गया। विधानसभा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में गांधी पार्क में सत्याग्रह किया । मिल्कीपुर विधानसभा के तहत मिल्कीपुर तहसील में कांग्रेस पार्टी ने अग्निवीर योजना के विरोध में सत्याग्रह किया। बीकापुर विधानसभा के तहत सोहावल तहसील पर कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजा राम भजन गाते हुए सत्याग्रह किया सत्याग्रह किया। गोसाईगंज विधानसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अग्निवीर योजना के विरोध में सत्याग्रह किया। अग्निपथ योजना वापस लेने के लिए आज कांग्रेस जनों का रुदौली विधानसभा में नगर पालिका पार्क में सत्याग्रह हुआ
सेना की भर्ती के साथ जो क्रूर मजाक
महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा सेना की भर्ती के साथ जो क्रूर मजाक किया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और उनकी सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। यह केवल युवाओं में देश के प्रति भरे हुए शौर्य और देश प्रेम के जज्बे को खत्म करने का कुचक्र है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा यह योजना देश के मौजूदा सैनिकों का मनोबल गिराने वाली है योजना है। वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान और अदम्य साहस रखने वाले भारतीय सैन्य शक्ति को कमजोर करने का षड्यंत्र है।
नकली राष्ट्रवाद को समझने की जरूरत
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा आज युवाओं को इन नकली राष्ट्रवाद को समझने की जरूरत है। “अग्निपथ“ जैसी आत्मघाती योजना देश की सीमाओं की सुरक्षा की गारंटी को खत्म कर देगी। युवाओं को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की जरूरत है, न रुकने की जरूरत है, न थकने की जरूरत है, न झुकने की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.