वशिष्ठ फाउण्डेशन ट्रस्ट का पंडित उमापति सम्मान समारोह 19 को:महंत नृत्यगोपाल दास को वशिष्ठ और गौरीशंकर दास पाऐंगे बृजनंदन ब्रह्मचारी पुरस्कार

अयोध्या9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
अयोध्या के नयाघाट स्थित तिवारी मंदिर में वशिष्ठ फांउडेशन की बैठक में जगदगुरु राामानुजाचार्य डाक्टर राघवाचार्य,रामकथा के विशिष्ट व्याख्याता डाक्टर मिथिलेशनंदिनी शरण और महंत गिरीशपति तिवारी के साथ आचार्य राधेयाम शास्त्री - Dainik Bhaskar
अयोध्या के नयाघाट स्थित तिवारी मंदिर में वशिष्ठ फांउडेशन की बैठक में जगदगुरु राामानुजाचार्य डाक्टर राघवाचार्य,रामकथा के विशिष्ट व्याख्याता डाक्टर मिथिलेशनंदिनी शरण और महंत गिरीशपति तिवारी के साथ आचार्य राधेयाम शास्त्री

अयोध्या के गृहस्थ परंपरा के शीर्षस्थ सिद्ध संत पंडित उमापति तिवारी महाराज सम्मान सम्मान के नाम तय हो गए हैंl उनके नाम पर मिलने वाला प्रसिद्ध वशिष्ठ सम्मान 2022 श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को दिया जाएगाl पंडित उमापति महाराज अपनी पहनाई हुई माला कनक भवन भगवान को पहनाते रहेl

अयोध्या के सिद्ध संतों की माला के अनमोल मोती पंडित उमापति तिवारी
अयोध्या के सिद्ध संतों की माला के अनमोल मोती पंडित उमापति तिवारी

विंध्यवासिनी में कठोर तप भगवती का साक्षात्कार किया

उन्होंने नयाघाट पर तीन कलश मंदिर की स्थापना कर वहां लोक कल्याण कियाlइससे पहले उन्होंने विंध्यवासिनी में कठोर तप भगवती का साक्षात्कार कियाlइसके बाद देवी के आदेश पर वे अयोध्या आएl पूर्वांचल के जिलों के इस मंदिर के आज भी 5 लाख से ज्यादा शिष्य हैंl सुल्तानपुर,अमेठी,गोंडा और बस्ती आदि जिलों में इस मंदिर से बहुतायत शिष्य हैंl

19 सितम्बर 2022 दिन सोमवार को यह सम्मन देने का निर्णय

वशिष्ठ फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष व तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी जी क की अध्यक्षता में बैठक हुईl इसमें तिवारी मंदिर के संस्थापक " वशिष्ठ अवतार के रूप में ख्याति प्राप्त पंडित उमापति त्रिपाठी के जन्मोत्सव 19 सितम्बर 2022 दिन सोमवार को यह सम्मन देने का निर्णय हुआl

क्रान्तिकारी बृज नन्दन ब्रह्मचारी
क्रान्तिकारी बृज नन्दन ब्रह्मचारी

स्वतंन्त्रता आन्दोलन के प्रमुख क्रान्तिकारी रहे" बृज नन्दन ब्रह्मचारी सम्मान शास्त्रीय संगीत के मूर्धन्य गायक गौरीशंकर दास उर्फ गवैया बाबा का देने का निर्णय हुआl भजन संध्या का भव्य आयोजन कराने की योजना पर अपनी सहमति व्यक्त की गयी। ज्ञात हो कि यह सम्मान समारोह 2018 से प्रारम्भ किया गया है।

सनातन धर्म में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति को दिया जाता वशिष्ठ सम्मान

बताते चले कि पंडित उमापति त्रिपाठी के नाम पर वशिष्ठ सम्मान आर्ष साहित्य एवं सनातन धर्म में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति को दिया जाता हैl बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान समाजिक कार्यों में विशिष्ट उपलब्धि वाले व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय रहेंगे

प्रथम वर्ष ये पुरस्कार अयोध्या के विशिष्ट विद्वान पं० विन्देश्वरी प्रसाद शुक्ल ब्रह्मचारी को एवं श्रीराम अवध अन्ध विद्यालय को दिया गया था। द्वितीय वर्ष वशिष्ठ सम्मान मूर्धन्य विद्वान ब्रह्मानंद पाठक जी को और ब्रह्मचारी सम्मान दूरदर्शन लखनऊ से जुड़े हुए श्री आत्म प्रकाश को दिया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय रहेंगे ।यह कार्यक्रम विवेक सृष्टि राम घाट अयोध्या में संपन्न होगा।

बैठक में मौजूद रहे दिग्गज धर्माचार्य

बैठक में जगदगुरु रामानुजाचार्य डॉक्टर राघवाचार्य, योग गुरु डॉक्टर चैतन्य हनुमत निवास के महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, श्रीमद् भागवत कथा के मर्मज्ञ और मणिराम दास छावनी सेवा ट्रस्ट के सदस्य राधे श्याम शास्त्री, खेल शिक्षक चंदेश्वर पांडे, चंद्रशेखर पांडे कवि अशोक टाटम्बरी, कार्यक्रम के संयोजक रवि तिवारी ,रमेश राना तथा विनोद पाठक आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...