डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में महिला शिक्षकों और छात्राओं के लिए एक काउंसलिंग जागरूकता सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. नीलम पाठक रही। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों से अवगत कराया।
शिकायत महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ में दर्ज कराएं
उन्होंने बताया कि यदि कोई उन्हें फोन पर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज करता है या टिप्पणी करता है तो अपनी शिकायत महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ में दर्ज करा सकती है। उन्होंने सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों एवं हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह काउंसलिंग सेशन छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है।
इसके लिए छात्राओं को जागरूक होना चाहिए
इसमें छात्राएं खुलकर महिला शिक्षिकाओं से अपनी मन की बात कह सकती है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी छात्राओं के साथ अप्रत्याशित घटनाएं होती रहती है परंतु छात्राएं खुलकर अपनी बात नही कह पाती है। इसके कारण वे हमेशा परेशान होने के साथ डिप्रेशन में भी चली जाती हैं। इसके लिए छात्राओं को जागरूक होना चाहिए।
अपनी सहेलियों व उन शिक्षकों से अपनी बात कह सकती हैं
इसी क्रम में समन्वयक महिला अध्ययन केंद्र व महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. तुहिना वर्मा ने छात्राओं को बताया कि किसी भी समस्या के लिए के लिए प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसके माध्यम से निस्तारण किया जायेगा। इसी क्रम में संस्थान की डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राएं घर से बाहर अपनी सहेलियों व उन शिक्षकों से अपनी बात भलीभांति कह सकती हैं। यह उनके लिए एक सुरक्षा चक्र होगा। इसमें परिवार के सदस्य को भी शामिल कर सकती है। व्हाट्सएप को इसका जरिए बना सकती है। इससे काफी हद तक सुरक्षित रह सकती है।
कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन संचालन प्रकोष्ठ की सह समन्वयक डॉ0 मनीषा यादव ने किया। मौके पर इंजीनियर निधि प्रसाद इंजीनियर शांभवी शुक्ला डॉ0 शिक्षा जैन, डॉ0 आस्था सिंह कुशवाहा, डॉ0 स्नेहा पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.