भूपेंद्र सिंह चौधरी ने स्वामी प्रसाद को मानसिक विक्षिप्त बताया:कहा- रामचरित मानस पर निजी बयान है तो अखिलेश करें कार्रवाई

अयोध्या2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
अयोध्या में स्नातक चुनाव की तैयारी बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सांसद लल्लू सिंह - Dainik Bhaskar
अयोध्या में स्नातक चुनाव की तैयारी बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि राम चरित मानस पर अगर स्वामी प्रसाद मौर्या का निजी बयान है तो उन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा दिए गए विवादित बयान पर उन्हें विक्षिप्त बताया। कहा कि ऐसा व्यक्ति ही इस तरह की बात कर सकता है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा के सहादतगंज स्थित कार्यालय पर पार्टी के नेताओं पदाधिकारियों से मुलाकात की है। शिक्षक संघ के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाए जाने के लिए रणनीति बनाई है। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अयोध्या और गोरखपुर के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के मद्देनजर अयोध्या पहुंचा हूं। चुनाव में लगे भाजपा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करके सभी लोगों से संपर्क करना हमारा उद्देश्य है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ विधायक वेदप्रकाश गुप्त और निवर्तमान मेयर ऋषिकेश उपाध्याय।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ विधायक वेदप्रकाश गुप्त और निवर्तमान मेयर ऋषिकेश उपाध्याय।

हम सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील के साथ हम आगे बढ़े हैं। हमने सभी कार्यकर्ताओं को पोलिंग स्टेशन की जिम्मेदारी दी है। बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील को लेकर हम सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे।

उन्होने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र को आधार बनाकर हमें प्रचार करना है। प्रत्येक मतदाता से हमें सम्पर्क व संवाद करना है। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाय। सम्पर्क के दौरान केन्द्र व प्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी मतदाताओं को प्रदान करें। चुनाव प्रचार में सामूहिकता का समावेश हो। प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा जिम्मेदारियों का निर्वाहन अति आवश्यक है।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के माध्यम से किया। उन्होने चुनाव के सन्दर्भ में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। महानगर अभिषेक मिश्रा ने महानगर व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने जिला की उपस्थिति व वृत्त दिया।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता, सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, एमएलसी हरिओम पाण्डेय, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।

रौनाही टोल प्लाजा पर हुआ स्वागत अयोध्या पहुंचने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का रौनाही टोल प्लाजा पर भाजपा नेता कप्तान सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्न और पप्पू दूबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...