दीपोत्सव से पहले अयोध्या के 4 स्थानों पर WIFI सुविधा:रेलवे स्टेशन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट और नयाघाट पर मिली यह सुविधा,पर्यटकों को लाभ

अयोध्या6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
अयोध्या में राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी सहित 4 स्थानों पर मुफ्त WIFI सुविधा शुरू हो गई हैl

अयोध्या के प्रमुख स्थलों पर मुफ्त WIFI की सुविधा शुरू हो गई हैl 2 करोड़ की लागत से दीपोत्सव के पहले आरंभ यह सुविधा अयोध्या रेलवे स्टेशन, हनुमानगढ़ी, गुप्तार घाट व नयाघाट आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगीl योगी सरकार की इस योजना का छात्रों व स्थानीय लोगों को भी होगाl

दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी पर भी WIFI सुविधा शुरू की गई हैl
दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी पर भी WIFI सुविधा शुरू की गई हैl

50-70 यूजर्स कर सकते हैं कनेक्ट

नगर निगम के सहायक अभियंता आर के तिवारी के अनुसार अभी हनुमानगढ़ी, पौराणिक स्थल गुप्तार घाट, नया घाट एवं अयोध्या रेलवे स्टेशन में यह सुविधा शुरू हो गई है। कई अन्य स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। नगर निगम की इस योजना को टेक्नोसिस सिक्योरिटी सिस्टम प्रालि. मूर्त रूप प्रदान कर रहा है। अयोध्या में सिटी वाई-फाई का प्रयोग पहली बार हो रहा है। फिलहाल इन चारों जगहों पर काफी संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु आ रहे हैं। छात्रों को भी काफी हद तक अध्ययन सामग्री में मदद मिलेगी।

लगभग 2 करोड़ से शुरू हुआ प्रोजेक्ट

वाई फाई प्रोजेक्ट मैनेजर निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोजेक्ट की लागत लगभग दो करोड़ रुपये है। वाई फाई के लिए चार जोन बने हैं। उक्त सभी स्थानों पर इसकी सुविधा चालू हो गई है। वाई फाई कनेक्टिविटी की रेंज 25 से 30 मीटर होगी। यहां 20 से 25 एमबीपीएस की स्पीड से आधे घंटे तक लाभ मिलेगा। एक बार में 50 से 70 यूजर्स इससे कनेक्ट हो सकेंगे।

हनुमानगढ़ी पर भी यह सुविधा चालू की गई हैl
हनुमानगढ़ी पर भी यह सुविधा चालू की गई हैl

अयोध्या रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर को भी सिटी वाई-फाई से जोड़ दिया गया

केंद्र व प्रदेश सरकार अयोध्या को विश्व स्तर की धार्मिक - पर्यटन नगरी के रूप में विकसित कर रही है। यहां भैतिक सुख-सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसके तहत अब सिटी में वाई फाई की सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। इसका लाभ पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलने लगा है। अयोध्या रोज एक लाख से ज्यादा लोग पर्यटन के लिए आते हैं। रेलवे स्टेशन के अंदर के साथ यहां के बाहरी परिसर को भी सिटी वाई-फाई से जोड़ दिया गया है।

साकार हो रहीं योजनाएं

नगर निगम के सहायक अभियंता आर के तिवारी ने बताया कि वैश्विक नगरी के रूप में प्रतिष्ठित हो रही अयोध्या में पर्यटकों को हर सुविधाएं मुहैया कराना योगी सरकार की मंशा है।इस क्रम में सिटी वाई-फाई का लाभ मिल रहा है। पर्यटकों, श्रद्धालुओं,छात्रों, राम नगरी के वासियों को यह मूलभूत सुविधा मिल रही है। राम मंदिर निर्माण के फैसले के बाद अयोध्या में प्रदेश सरकार ने तमाम योजनाएं शुरू कीं, जो अब साकार होती दिख रही हैं।

नगर निगम ने वाई-फाई की सुविधा शुरू की

इस नगरी की ऐतिहासिक मान्यता, पौराणिकता व सरकार की योजनाओं के कारण अब श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। इंटरनेट लोगों की सबसे बड़ी आवश्यकता में से एक हो गया है, इसलिए सरकार इस पर भी नजर रख रही है। सरकार की इस मंशा को साकार करते हुए नगर निगम ने चार स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...