अयोध्या और नेपाल का संबंध गहरा हो इसके लिए गुरुवार को नेपाल के दामोदर कुंड के भगवान सालिग्राम को रामलला के दरबार में भेंट किया है।इसे रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास को सौंपा गया है।इसके लिए अयोध्या की यात्रा पर गुरुवार को आए पशुपतिनाथ मंदिर के ट्रस्टी अर्जुन प्रसाद बासटोला ने कहा कि नेपाल व भारत मे रोटी बेटी का सम्बद्ध हैl
नेपाल सांस्कृतिक रूप से भारत से जुड़ा हुआ
उन्होंने कहा कि नेपाल बेटी वाला हैl हमें कुछ देना था इसलिए राम विवाह पंचमी के अवसर पर हमने अयोध्या आकर रामलला को सालिग्राम भेंट किया है।नेपाल सांस्कृतिक रूप से भारत से जुड़ा हुआ है। वहां आज भी 80 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैंl अगर एक भी चाईनीज भाषा बोलने वाला दिख जाय तो यह माना जाए कि हां चीन का प्रभाव है।
नेपालियों के चारों धाम भारत में हैं
ट्रस्टी अर्जुन प्रसाद बासटोला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्य योगी आदित्यनाथ की तारीफ कीl उन्होंने कहा कि यह लोग भारत की उन्नति के लिए कार्य कर रहे हैl भारत को विश्व मे शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित कर रहे हैंl सांस्कृतिक व धार्मिक रूप से भी भारत को पूर्ण रूप से आगे बढ़ा रहे हैं।नेपाल पशुपतिनाथ का देश हैl नेपालियों के चारों धाम बद्रीनाथ,द्वारकापूरी,जगन्नाथ पुरी,रामेश्वरम भारत में है।भारत के लोग मूल द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने के बाद पशुपतिनाथ जरूर आते हैं।पशुपतिनाथ नेपाल में हैं।
रामलला को सालिग्राम भेंट करके बहुत संतुष्टि प्राप्त हो रही है
अयोध्या भारत में है और जनकपुर नेपाल में है।हर वर्ष विवाह पंचमी में अयोध्या से नेपाल बारात जाती है । आज रामलला को सालिग्राम भेंट करके बहुत संतुष्टि प्राप्त हो रही है।रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय,ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र और ट्रस्टी डॉ विमलेंद्र मोहन मिश्र से मुलाकात की है। सरयू स्नान कर हनुमानगढ़ी का दर्शन किया है। हनुमान जी की आज्ञा के बाद रामलला का दर्शन -पूजन किया हैl भारत से नेपाल पहुंचकर हम लोगों के बीच भारत और नेपाल के संबंधों की चर्चा जरूर करेंगे।
गुरु अर्जुन प्रसाद बासटोला रामलला की दोपहर की आरती में शामिल भी हुए उस दौरान महामंत्री चंपत राय और डॉक्टर अनिल मिश्र ने पशुपतिनाथ मंदिर के ट्रस्टी अर्जुन प्रसाद दास टोला का स्वागत भी कियाl ट्रस्टी अर्जुन प्रसाद बासटोला ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर दास से भी मुलाकात किया lगुरु बासटोला राजसदन भी गए जहां ट्रस्टी राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र से मुलाकात कियाl देश के युवा साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने उनका परंपरागत स्वागत कियाl
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.