ऐतिहासिक पुरुष कहे जाने वाले स्वर्गीय माया प्रसाद यादव की सपा नेताओं ने 19 वी पुण्य तिथि मनाई गई है। उनकी नीति रीति आज भी लोगो के मार्ग दर्शन का काम करती हैं। अतरौलिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख माया प्रसाद यादव के 19वीं पूर्ण तिथि पर सपा के राष्ट्रीय महा सचिव बलराम यादव , स्व माया प्रसाद यादव के पुत्र अतरौलिया ब्लाक प्रमुख चन्द्र शेखर यादव ने अतरौलिया ब्लाक परिसर में लगी आदमकद कांस्य प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। इसके बाद कार्यालय में 19 स्मृति दिवश समारोह को पर अपने बचपन सखा स्वर्गीय माया प्रसाद यादव को याद करते हुए सपा महासचिव बलराम यादव ने कहा कि माया प्रसाद यादव हम लोगों के बीच में नहीं है।
मगर उनकी नीतियां व रीतियां व बिचार आज भी हम लोगों मार्गदर्शन का काम करती हैं, माया प्रसाद यादव कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने कहा कि माया जी का पूरा जीवन सपा को समर्पित था। उन्होंने पुरे जीवन में कभी भी अपने वसूलो से समझौता नहीं किया। उनकी कमी को आज भी हमलोग महशुस करते हैं।
पूरे देश में भय और अराजकता का माहौल
काफी भाउक होते हुए बलराम यादव ने कहा कि आज माया यादव के बिना समाजवादी लोगों अकेला महशुस करता है। माया प्रसाद जी ने पूरे जीवन काल में कभी राजनीती को हथियर नहीं बनाया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के कारण आज पूरा प्रदेश गर्त में जा रहा है। आज तक इनकी कोई योजना अभी जनता तक नही पंहुचा पूरे देश में भय और अराजकता का माहौल बना हुआ है।
ये लोग रहे मौजूद
अतरौलिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख व् माया प्रसाद के पुत्र चन्द्र शेखर यादव ने कहा की मेरे पिता जी ने हमेशा हम लोगों से कहा करते थे। इस मौके पर जगदीश पाण्डेय , सुभाष चन्द्र जायसवाल, श्री भगवान दुबे, रामदीन मौर्य, रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.