गांधी सताब्दी स्मारक स्नातकोतर महा विद्यालय कोयलसा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत रैली निकाली गई है। जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा लोगो को स्वच्छ जल, पर्यावरण संरक्षण आदि के बारे में जागरूक किया गया है।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत रैली बूढ़नपुर से कोयलसा 2 किलोमीटर तक निकाली गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने लोगों को स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया। जिसमें जल संरक्षण स्वच्छ जल पर्यावरण, वृक्षा रोपण आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। सेवक एवं सेविकाओं को जागरूक किया गया । उनके जिम्मेदारी के बारे में बताया गया। वही बताया गया कि आज लोग अपने पुराने संस्कारों और संस्कृति को भूलते चले जा रहे हैं ।जबकि जो लोग अपने संस्कारों संस्कृति को भूल जाते हैं।
हमें अपने जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए
उनका इतिहास के पन्नों में कहीं स्थान नहीं रहता है। उनको इतिहास कभी याद नहीं करता है। बड़ों का आदर करना सारी बातें हम भूल कर आधुनिक युग में जीने की इच्छा कर रहे हैं। लेकिन हमें ज्ञात होना चाहिए कि अगर हम अपने उत्तरदायित्व को निभाने का काम नही करेंगे तो आने वाली पीढ़ी हमारे ही नक्शे कदम पर चलने का काम करेगी। हमें अपने जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए क्योंकि कहा गया है कि एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान होता है ।शास्त्र में कहा गया है नदी कभी अपना पानी नहीं पीती है।
परोपकार के लिए ही वे अपना जीवन समर्पित कर देते हैं
वृक्ष अपना कभी फल नहीं खाते हैं। परोपकार के लिए ही वे अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार मिश्र बड़े बाबू अशोक कुमार सिंह, गौरव सिंह, करण सिंह, डा युवराज सिंह , डा धीरेंद्र कुमार गुप्ता, गौरव सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.