लालगंज में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर आयोजित की गई, जिसमें विधायक बेचई सरोज ने लालगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने भारी बहुमत से हमें विजयी बनाया। इसके लिए हम सभी का आभार प्रकट करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार को उन्होंने हर मुद्दे पर फेल करार देते हुए कहा कि आज स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है कि थानों में लड़कियों के दुष्कर्म हो रहे हैं।
बिजली व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है। महंगाई चरम सीमा पर है, डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं और जनता कराह रही है। इस अवसर पर रामप्यारे यादव ने कहा कि क्या सरकार हर मोर्चे पर फेल है महंगाई लगातार बढ़ रही है चाहे पेट्रोल-डीजल हो चाहे गैस सिलेंडर हो महंगाई पर अंकुश लगाने की जरूरत है। हरिप्रसाद दुबे, राज नारायण यादव, मुख राम यादव, रमन यादवआदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.