आजमगढ़ बसपा के 38 स्टार प्रचारकों ने किया किनारा:भाजपा में भी बड़ी संख्या में जिले में प्रचार करने नहीं आए प्रचारक, बसपा ने सबसे पहले जारी की थी सूची

आजमगढ़9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए बनाए गए बसपा के 40 स्टार प्रचारकों में 38 रहे नदारद, भाजपा के भी कई प्रचारक नहीं आए। - Dainik Bhaskar
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए बनाए गए बसपा के 40 स्टार प्रचारकों में 38 रहे नदारद, भाजपा के भी कई प्रचारक नहीं आए।

आजमगढ़ उपचुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने सबसे पहले अपने 40 स्टार प्रचारक की सूची जारी की थी। इन स्टार प्रचारकों में बलिया विधायक उमाशंकर सिंह और मऊ के सालिम अंसारी को छोड़ दिया जाए, तो 38 बसपा के स्टार प्रचारकों ने उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली के लिए प्रचार करने से किनारा किया। इन किनारा करने वालों में बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल हैं। हालांकि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी सपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने न तो आए और न ही कोई जनसभा की।
बसपा ने इन लोगों को बनाया था स्टार प्रचारक
आजमगढ़ उपचुनाव के लिए बसपा ने जिन लोगों को स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया है। उनमें बसपा सुप्रीमो मायावती, भीम राजभर, मुनकाद अली, डॉ विजय प्रताप, राजकुमार गौतम, उमाशंकर सिंह, मनोज कुमार, हरीशचन्द्र गौतम, ओंकार शास्त्री, डॉ. बलिराम, इन्दलराम, अमरनाथ, विनोद चौहान, विजय कुमार, संतोष राम, संगीता आजाद, आजाद अरिमर्दन, शालिम अंसारी, डॉ ओपी त्रिपाठी, अरविन्द कुमार, जितेन्द्र कुमार भारती, राज विजय, अश्वनी कुमार, राम विलास भास्कर, चेतई राम, रामजी सरोज, डॉ हरीराम भास्कर, चन्द्रधारी सुमन, शैलेन्द्र महाराज, शैलेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, चन्द्र प्रकाश विमल, श्रीराम, अमरनाथ गौतम, त्रिलोकी सोनकर, संतोष कुमार मिश्रा, सिकंदर प्रसाद कुशवाहा, अजय साहू, सुरेन्द्र निषाद और अशोक राजभर को बसपा ने अपना स्टार प्रचारक बनाया था। इनमें उमाशंकर सिंह और शालिम अंसारी के अतिरिक्त कोई भी प्रचारक बसपा प्रत्याशी का प्रचार करने नहीं आया।

भाजपा के भी बड़ी संख्या में स्टार प्रचारक नहीं आए
भाजपा ने भी आजमगढ़ उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों को घोषित किया था। इनमें जिले में प्रचार करने न आने वालों में प्रमुख रूप से राजनाथ सिंह, महेन्द्र नाथ पांडेय, बृजेश पाठक, मुख्तार अब्बास नकवी, बेबी रानी मौर्या, बलदेव औलख, एसपी सिंह बघेल, जेपीएस राठौर, पंकज चौधरी, साध्वी निरंजन ज्याति, अनूप गुप्ता, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, दिनेश शर्मा, कौशल किशोर, विनोद सोनकर प्रमुख हैं, जो भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का प्रचार करने नहीं आए।

खबरें और भी हैं...