आजमगढ़ जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को बिलरियागंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमन मोदनवाल पुत्र भरत मोदनवाल ने पुलिस से शिकायत की थी कि रितिक यादव पुत्र कालीचरन यादव निवासी शिवनगर द्वारा अपने खुद के फेसबुक आईडी रंगबाज रितिक से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य संम्भ्रान्त नेताओ के फोटो को लगाकर अशोभनीय अभ्रद भाषा का प्रयोग एवं अश्लील सामग्री प्रकाशन व वीडियो स्टेटस लगाकर पोस्ट किया है। इस मामले में बिलरियागंज थाने में आरोपी के विरूद्ध धारा 505(2)/504 भा.द.वि. व 67 सूचना प्रोधौगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही जिले के एसपी अनुराग आर्य ने संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष बिलरियागंज को निर्देश दिया। इस क्रम में थाने की पुलिस ने आरोपी रंगबाग रितिक यादव पुत्र कालीचरण यादव को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से जेल को रवाना किया जाएगा।
इससे पूर्व भी हुई है कार्रवाई
जिले में इससे पूर्व विधानसभा चुनाव के समय भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है। लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे अराजक तत्वों पर नजर रखी जा सके।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.