आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा देवरिया विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने जिले में डेरा डाल दिया है। जिले में लगातार जनसंपर्क कर जिले की जनता के बीच जाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को जिताने की अपील कर रहे हैं।
भाजपा नेता शलभमणि त्रिपाठी का कहना है कि समाजवादी पार्टी में भगदड़ मची हुई है। अखिलेश यादव के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है। जबकि भाजपा ने जिले की जनता को एयरपोर्ट, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और विश्वविद्यालय का तोहफा देने का काम किया है। हमें पूरा विश्वास है कि जिले की जनता इस बार का उपचुनाव जीतेगी।
सपा में मची है भगदड़
सपा के दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी का कहना है कि समाजवादी पार्टी में भगदड़ मची हुई है। दो दिनों में दो पूर्व विधायक राम दर्शन यादव और कल्पनाथ पासवान भाजपा में शामिल हुए। इससे भाजपा को मजबूती मिलेगी।
अभी भी बहुत सारे लोग भाजपा में आना चाहते हैं, पर उसकी एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। अखिलेश यादव यहां से भाग गए है। एक दिन भी चुनाव प्रचार करने नहीं आए क्योंकि उनके पास गिनाने को कुछ भी नहीं है। आजमगढ़ की लड़ाई एक गरीब बाप के बेटे बनाम एक राजवंशी परिवार राजपरिवार के बीच है।
अखिलेश यादव का न आना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि उनके पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है। भाजपा यह उपचुनाव भारी अंतर से जीत रही है। अखिलेश यादव तीन साल तक यहां के सांसद रहे पर जनता के बीच उनका दुख दर्द समझने नही आए। यही कारण है कि इस बार जिले की जनता इसका हिसाब करने को तैयार बैठी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.