आजमगढ़ जिले में श्रमिकों के बच्चों को पुरस्कृत किया गया है। इसके तहत इन लाभार्थियों को साइकिल के साथ सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक उपस्थित रहे।
लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार श्रमिकों के कल्याण में लगी हुई है। यही कारण है कि लगातार आम जनता को सरकार की इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लाभार्थियों को शादी अनुदान भी दिया गया।
365 दिन काम करने वाली पार्टी
भाजपा MLC विजय बहादुर पाठक का कहना है कि भाजपा 365 दिन व 24 घंटे काम करने वाली पार्टी है। जिले में भले ही भाजपा का एक विधायक है, पर इस बार हम 2017 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेंगे। लगातार बूथ लेबल पर हमारे कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। इसका लाभ हमें आने वाले विधानसभा के चुनाव में जरूर मिलेगा।
छापे को राजनीतिक रूप दे रही सपा
भाजपा नेता विजय बहादुर पाठक ने सपा के पदाधिकारियों के यहां पड़ रहे छापे पर निशाना साधते हुए कहा कि छापेमारी को सपा राजनीतिक रूप दे रही है। सपा यूपी सरकार में रही है और केन्द्र की सरकार में वैशाखी के रूप में काम किया है। जो भी एजेंसियां काम करते हैं, उनका पूरा होमवर्क होता है। एजेंसी कब छापा डालेगी यह राजनीतिक दल थोड़े तय करेगा। यदि हम अखिलेश यादव की बात मानूं तो हम अपने लोगों के यहां छापा क्यों पड़वाऊंगा। कानून अपना काम कर रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.