आजमगढ़ में किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस:एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के विरोध में धरना दे रहे लोगों से की बात, मदद का दिया भरोसा

आजमगढ़7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
आजमगढ़ जिले के मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर लगातार 23 दिन किसान और महिलाएं धरने पर बैठी हैं। - Dainik Bhaskar
आजमगढ़ जिले के मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर लगातार 23 दिन किसान और महिलाएं धरने पर बैठी हैं।

आजमगढ़ जिले के मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर लगातार 23 दिन से बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं धरने पर बैठी हैं। किसानों के इस धरने में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हो गया है। किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का दावा करने वाली कांग्रेस का कहना है कि हम लोग इस पूरे मामले की रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी को देंगे, और कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी का छह सदस्यीय मंडल मौके पर पहुंचकर किसानों से बात की।

आजमगढ़ जिले में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर 22 दिन से धरने पर बैठी महिलाएं।
आजमगढ़ जिले में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर 22 दिन से धरने पर बैठी महिलाएं।

विकास के नाम पर विनाश कर रही सरकार
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि हम लोग किसानों के न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। 31 अक्टूबर को हम लोगों ने किसानों के पक्ष में एक ज्ञापन दिया था। यहां की जो स्थलीय दशा है उस पूरे मामले की रिपोर्ट पार्टी को देंगे। जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि यहां के किसानों की जमीन ही नहीं जा रही बल्कि उनके मकान से जुड़ी यादें भी जुड़ी है। इस तरह से सरकार जबरदस्ती कर रही है। यहां बहुत छोटे किसान हैं, कोई सब्जी उगाकर तो कोई खेती कर अपनी अजीविका चला रहे हैं। यह लोग कहां जाऐंगे। कांग्रेस नेता का कहना है कि विस्थापन के नाम पर प्रशासन द्वारा क्रूरता की जा रही है। यह लोककल्याणकारी नहीं बल्कि दमनकारी सरकार है। यदि जरूरत पड़ी तो सीनियर नेता भी आएंगे। कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से लखीमपुर खीरी के पलिया की लड़ाई, बिलरियागंज की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया, उसी तरह से इस लड़ाई को भी अंजाम तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय का कहना है कि कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों की इस लड़ाई पर संघर्ष कर रही है और किसानों को न्याय दिलाएगी।