आजमगढ़ जिले के नवागत DM अमृत त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। DM के इस निरीक्षण में तीमारदारों ने डाक्टरों द्वारा बाहर से दवा लिखने की शिकायत की गई, जिसके बाद डॉक्टरों को ऐसा न करने का निर्देश दिया। डाक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को भी मास्क पहनाया जाय, अन्यथा दंडित किया जाएगा। कोविड के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों की जांच कराई गई, जिसमें एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया।
तीन दिन में कोरोना बेड तैयार करें अधिकारी
प्रदेश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में ऑक्सीजन प्लांट के साथ वार्डों में जाकर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। ऑक्सीजन की शुद्धता कितने प्रतिशत है और कोरोना मरीजों को कितने प्रतिशत ऑक्सीजन की सप्लाई होती है की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लिया। अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपलब्ध बेडों की जानकारी प्राप्त की तथा कितने चालू हालत में है। बंद बेडों को भी तीन दिन के अंदर चालू हालत में लाने के निर्देश दिए। डाक्टरों ने बताया कि कुछ शाकेट में अभी दिक्कत है जिसे जल्द सही करा लिया जाएगा।
अनाधिकृत व्यक्ति की ओपीडी में नो इंट्री
DM अमृत त्रिपाठी ने ओपीडी में अनाधिकृत लोगों की इंट्री की शिकायत पर तत्काल इसे रोकने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिएं। साथ ही वार्डो में मरीजों से बात कर उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.