आजमगढ़ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर तंज कसा। सोमवार को राजभर ने कहा, ''पहले बसपा में थे फिर भाजपा में चले गए। अब सपा में भाग कर आए गए हैं। यह नेता लोग दोमुंहा सांप हो गए हैं। वह करें तो रासलीला दूसरा करे तो करेक्टर ढीला।''
इतना ही नहीं, राजभर ने सपा पर भी निशाना साधा। ओपी राजभर ने कहा, ''अखिलेश यादव दिशाविहीन हो चुके हैं। बिहार से चली शूद्रों की राजनीति ने सपा को गर्त में पहुंचा दिया है।
अपराधी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री से जरूर मिलेंगे
दरअसल, राजभर सिधारी थानाक्षेत्र के बेलनाडीह में जन चौपाल संबोधित करने आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। राजभर ने सपा नेता रामगोपाल यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 100 मुकदमे के आरोपी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने चले जाते हैं।
उन्होंने कहा कि 68500 शिक्षकों की भर्ती में पांच प्रतिशत रिजर्वेशन सामान्य वर्ग और बैकवर्ड को नहीं मिला। भर्ती में घोटाला हुआ। इसको लेकर रामगोपाल यादव मुख्यमंत्री से नहीं मिलेंगे, लेकिन अपराधी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री से जरूर मिलेंगे।
सपा की सरकार गुंडों की थी
सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ''आजादी के बाद कांग्रेस ने जो काम किया, उतना किसी ने नहीं किया। लखनऊ को नवाबों का शहर मायावती ने बनाया। गोमती रिवर फ्रंट अखिलेश यादव ने बनाया। सरकार के अलग-अलग नाम हैं। सपा की सरकार गुंडों की थी। कांग्रेस गरीबों का अहित करने के नाम पर जानी जाती थी। बसपा की सरकार कानून के राज की सरकार के नाम से जानी जाती थी।
रेलू बिजली की कीमतें लगातार बढ़ रही
राजभर ने आगे कहा, ''अब बुलडोजर की सरकार है। आज लगातार शिक्षा महंगी होती जा रही है। घरेलू बिजली की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.