आजमगढ़ जिले की गोपालपुर विधानसभा से चार बार विधायक व पूर्व मंत्री वसीम अहमद की पहली पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पहुंचे सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि वसीम अहमद की सादगी से पूरा जिला वाकिफ है। सपा के लिए उन्होंने जो योगदान दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। यही कारण है उनके न रहने के बाद भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी व स्थानीय लोग इकट्ठा होकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 12 दिसम्बर 2020 को पूर्व मंत्री वसीम अहमद का निधन हो गया था। अपने पति को श्रद्धांजलि देने मंच पर पहुंची शाम वसीम पति को श्रद्धांजलि देते समय रो पड़ी, और लोगों ने संभाला। शमा वसीम के रोते ही मंच पर बैठे सपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी बिलखते नजर आए।
सपा के आंदोलन को बढ़ाया
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि वसीम अहमद ने जिले में सपा के आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया है। हम खुशकिश्मत हैं। उनके जीवन से सीख लेकर गरीबों की मदद करने की जरूरत है। हमेशा गरीबों, मजलूमों की मदद करने का काम किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने ब्लड डोनेशन किया।
टिकट की दावेदारी कर रही समा वसीम
पूर्व मंत्री वसीम अहमद के निधन के बाद उनकी पत्नी समा वसीम गोपालपुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी में लगी हुई हैँ। इससे पूर्व 17 नवम्बर को जब अखिलेश यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस से यात्रा निकाले थे, उस समय भी समां वसीम को अपने रथ पर बैठाया था। ऐसे में 2022 को लेकर दावेदारी करती नजर आ रही हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.