आजमगढ़ में छह फरार आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम:एक दिन पूर्व भी घोषित हुआ था चार आरोपियों पर इनाम, हत्या और हत्या के प्रयास में शामिल हैं आरोपी

आजमगढ़3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
आजमगढ़ जिले में फरार चल रहे छह आरोपियों पर घोषित किया इनाम। - Dainik Bhaskar
आजमगढ़ जिले में फरार चल रहे छह आरोपियों पर घोषित किया इनाम।

आजमगढ़ जिले की पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे छह आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। इसके तहत दो वांटेड पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है जबकि चार अन्य पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया है। फरार यह आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और छिनैती की घटनाओं में वांटेड चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए जिले के एसपी अनुराग आर्य ने इन फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है।

इन आरोपियों पर 15 हजार का इनाम
जिले के एसपी अनुराग आर्य ने गैंगेस्टर में वांटेड चल रहे गैंग लीडर सचिन गौड़ के गैंग के सदस्य दिनेश कुमार,अभिषेक, राजवीर और देवदत्त गौड़ के ऊपर 15-15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। इन अभियुक्तों के विरूद्ध जिले में दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उपरोक्त गैंग के सदस्यों द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु समाज में धोखाधड़ी, वाहन चोरी, मोबाइल फोन की लूट जैसे जघन्य अपराध कारित करते है, उनका जनमानस में भय और आतंक व्याप्त है।

दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
जिले के एसपी अनुराग आर्य ने सिधारी थाना क्षेत्र के दो आरोपियों पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहें अभियुक्त राजेश कुमार यादव और कैलाश यादव पुत्र रामसकल यादव निवासी पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के ऊपर गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। इन दोनो आरोपियों के विरूद्ध आजमगढ़ जिले में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं जो मनोज सिंह यादव गैंग का सदस्य है। आरोपी सरकारी दस्तावेजों का दुरूपयोग कर अवैध शराब बनाने व बेचने का अपराध करता है। अभियुक्त कैलाश यादव के विरूद्ध जिले में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं जो कमलेश यादव गैंग का सदस्य है। आरोपी गम्भीर मारपीट, बलवा व हत्या के प्रयास जैसा गम्भीर अपराध कारित करता है।

खबरें और भी हैं...