सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में देश बनाओ-देश बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में आजमगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी की यह पदयात्रा आज जिले से होकर गुजरी। इस पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री और सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। यह पदयात्रा गाजीपुर बलिया से होते हुए आजमगढ़ पहुंची। दो दिन पूर्व यह यात्रा सगड़ी और गोपालपुर विधानसभा से होते हुए आज सदर विधानसभा में पहुंची है।
भाजपा के लोग धोखा देने वाले
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव का कहना है कि आज नौजवान भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। महंगाई चरम पर कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आज व्यापारी और आम जनता परेशान है। जनता को जगाने के लिए यह पदयात्रा निकाली गई है। हम इन लोगों को बधाई देना चाहते हैं। नौजवान यदि सड़क पर आ जाएंगे तो परिवर्तन होगा। सपा विधायक का कहना है कि सरकार की नीतियों से कोई खुश नहीं कोई बोलता है कोई नहीं। आज सभी लोग परेशान। इन लोगों ने विकास के नाम पर कुछ नहीं है। जिले में जो सड़के बनी हैं, वह सपा की सरकार में बनी। भाजपा के लोग धोखा देने वाले लोग हैं।
एयरपोर्ट के उदघाटन के नाम पर हो रही जुमलेबाजी
सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव का कहना है कि यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है। यह विकास करने वाली नहीं है। जुमलेबाजी कर गलत संदेश देना चाहती है। एयरपोर्ट का आज तक उदघाटन नहीं हुआ, जेवर के एयरपोर्ट का भी यही हाल है। एक दिन पूर्व लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान जिस तरह से नेताओं को नजरबंद और लाठीचार्ज किया उससे लगता है कि यह सरकार तानाशाही कर रही है। नेताओं को आवास से नहीं निकलने दिया गया। सपा विधायक का कहना है कि आने वाले दिनों में इस सरकार को जनता उखाड़ फेकेंगी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.