आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सैय्यद बहाउद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह सिलेंडर में आग लगने से छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं की रविवार सुबह मौत हो गई। मरने वाली महिला का नाम तरन्नुज (51) है, वह नौशाद की पत्नी है। मरने वाली दूसरी महिला का नाम सोफिया (62) है, जो हनीफ की पत्नी है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए जौनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान इन दोनों गंभीर रूप से घायल महिलाओं ने आज सुबह दम तोड़ दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
आग लगने से फटा था सिलेंडर
बरदह थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवार मोहम्मद हनीफ के परिवार के लोग चाय बना रहे थे। सिलेंडर लीक होने के कारण जैसे ही महिला ने माचिस जलाई सिलेंडर में आग लग गई और कुछ देर बाद जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके से छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायल होने वालों में सोफिया (62) पत्नी नौशाद, तरन्नुम (51) पत्नी हनीफ, इकरा (7) पुत्री जोया, तौफीक (12), अब्दुर्रहमान पुत्र मिस्मिल्लाह (34) हैं।
इन सभी घायलों को मार्टिनगंज से जौनपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। चार घायलों का इलाज चल रहा है। हालांकि, सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.