आजमगढ़ जिले में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने व उनकी समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई की गई। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं आई जिनकी समस्या के समाधान के प्रयास किए गए। इस जनसुनवाई में राज्य महिला आयोगी की सदस्य संगीता तिवारी, एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल के साथ पुलिस व लीगल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
महिला समस्याओं पर हो रहा काम
राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी का कहना है कि इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं घरेलू हिंसा से पीड़ित आती है। इसके साथ छेड़छाड़, रेप पीड़िता के साथ जमीनी विवाद के भी मामले आते हैं। इन समस्याओं को निस्तारित करने के प्रयास किए जाते हैं। इस जनसुनवाई के माध्यम से महिला उत्पीड़न की रोकथाम के साथ महिलाओं को जागरूक करना है, जिससे महिलाएं अपने अधिकारों व कत्त्व्यों के बारे में जागरूक हो सकें। संगीता तिवारी का कहना है कि हम लोगों का मकसद यह है कि जो महिलाएं अपनी समस्या लेकर यहां पर आएं वह निराश होकर न जाएं। आज गांव से महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर फोन करती हैं तो अच्छा लगता है। हम लोग ब्लाक स्तर पर सुनवाई कर रहे हैं। इसके साथ ही महिला आयोग का एक व्हाट्सएप्प नंबर भी जारी किया गया है जो सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलता है। जो महिलाएं मेल नहीं कर सकती हैं, वह महिलाएं इस 6306511708 नंबर पर अपनी समस्याओं को भेज सकती हैं, जिसका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.