आजमगढ़ में मासूम से छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार:बारात गई बच्ची के साथ की गलत हरकत, 1 दिन पहले परिजनों ने की शिकायत

आजमगढ़एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र मासूम के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र मासूम के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

आजमगढ़ की पुलिस ने मासूम के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। मासूम के परिजनों ने थाना जीयनपुर को 29 अप्रैल को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगताया था कि आरोपी उपेन्द्र कुमार उर्फ पाले पुत्र मोहित ने मासूम के साथ छेड़छाड़ की थी।

धारा 354 भादवि व 9/10 पोस्को एक्ट में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायल भेज दिया है, जहां से न्यायालय आरोपी को जेल भेजेगा।

आजमगढ़ की रानी की सराय थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आजमगढ़ की रानी की सराय थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रानी की सराय में तीन आरोपी गिरफ्तार
वहीं जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में पीड़िता ने 28 अप्रैल को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि तीन आरोपी घर में घुसकर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नदीम पुत्र मुमताज, नफीस अहमद पुत्र इलियास व अकीब पुत्र मुख्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है, जहां से न्यायालय आरोपियों को जेल भेजेगा।

खबरें और भी हैं...