आजमगढ़ में सोमवार को सपा नेता और सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। कहा कि भाजपा की रैलियों और कार्यक्रमों में किराए की भीड़ बुलाई जा रही है। लोग जा नहीं रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव के कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुट रही है। यह 2022 के लिए शुभ संकेत है।
उन्होंने कहा कि रानी की सराय में व्यापारियों को बिना नोटिस दिए दुकानें तोड़ी गई। उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया गया। इस मामले को हमने विधानसभा में उठाया था। प्रदेश की जनता भाजपा से नाराज है। इस बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। सपा की रैलियों में जुटने वाली भीड़ इस बात की गवाही दे रही है।
सपा नेता ने रानी की सराय में चेक पोस्ट से रानी की सराय थाने तक जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। इसके माध्यम से महंगाई, भ्रष्टाचार समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.