बदायूं जिले में 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा के 45 लोगों ने टिकट की दावेदारी की है। इनमें कुछ मौजूदा विधायक हैं तो बाकी ने भी विधायकी चुनाव लड़ने की उम्मीद से आवेदन किया है। इन 45 दावेदारों में संगठन किसे अपना प्रत्याशी बनाएगा और किसे फिलहाल चुनाव में सहयोग करने का निर्देश देगा, इसका फैसला आज हो जाएगा।
कांग्रेस ने उतारे दो प्रत्याशी
सपा, बसपा और कांग्रेस ने जिले में अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। जहां समाजवादी पार्टी और महान दल के गठबंधन से बिल्सी विधानसभा सीट पर महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं बसपा ने भी 5 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने भी गुरुवार को सदर समेत बिसौली सीट पर दो महिला प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इधर, भाजपा के पत्ते अभी तक नहीं खुले हैं। इसकी एक वजह यह भी देखी जा रही है कि यहां टिकट के दावेदारों की लाइन भी काफी लंबी है।
6 सीटों पर 45 दावेदार जिले की सदर विधानसभा के अलावा बिल्सी, बिसौली, सहसवान, दातागंज व शेखूपुर विधानसभा को मिलाकर 45 लोगों ने टिकट के लिए अपना आवेदन पार्टी हाईकमान को भेजा है। इनमें 4 सिटिंग एमएलए भी शामिल हैं, जो भाजपा के हैं।
इस विधानसभा से ये दावेदार
सदर विधानसभा से मौजूदा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के अलावा स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, पारस गुप्ता, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल और रामसेवक पटेल ने टिकट को आवेदन किया है। वहीं शेखूपुर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य, मोर सिंह लोधी, हरवंश यादव और जितेंद्र कश्यप ने टिकट मांगा है। दातागंज विधानसभा से भी सिटिंग एमएलए राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया के अलावा राजीव सिंह राजू भैया, ओमेन्द्र प्रताप सिंह, सुमित पाल और शैलेष पाठक दावेदार हैं।
इन विधानसभा से इन्होंने ठोकी दावेदारी
बिसौली विधानसभा से मौजूदा विधायक कुशाग्र सागर, अरुण प्रकाश धोबी, डीएस चौधरी, दमयंती वर्मा, मोहित प्रभाकर, नेहा आर्य, मेजर कैलाश, महेश बाल्मीकि टिकट को आवेदन किए हैं। सहसवान विधानसभा से जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जितेंद्र यादव, पूनम यादव, राजेश यादव, राजेश यादव द्वितीय, दयासिंधु शंखधार, दीपक यादव, सुभाष गुप्ता, ममता माहेश्वरी और दीक्षा माहेश्वरी दावेदार हैं। जबकि बिल्सी विधानसभा से हरीश शाक्य, उमेश राठौर, अनूप सिंह ,सलोनी शर्मा, शारदेन्दु पाठक, जेपी सोलंकी, अंकित चौहान, रजनी मिश्रा, डीके भारद्वाज, प्रदीप गोयल, रानी सिंह पुंडीर व योगेश प्रताप सिंह ने टिकट मांगा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.