बदायूं में विश्व दिव्यांग दिवस के पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की पंचायत मालवीय आवास गृह पर आयोजित हुई।जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह विश्व विकलांग दिवस ने एकजुटता और दिव्यांगों के अधिकार के बारे में बताया। क्षत्रिय विकास कमेटी के जिलाध्यक्ष ठाकुर सुरेश सिंह सिसोदिया ने मालवीय आवास गृह पर आकर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह को शूरवीर महाराणा प्रताप का चित्र देकर और दिव्यांग जनों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता करनी चाहिए और उनके दिल को कभी भी ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। जिससे उन्हें कभी ऐसा एहसास न हो कि वह असहाय व्यक्ति हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांगों के साथ आए दिन अन्याय हो रहा है और जिले के अधिकारी मौन बने बैठे हैं। दिव्यांगों की अनेक प्रकार की समस्याएं आ रही हैं उसका समाधान को अधिकारी आगे नहीं आ रहे है।
प्रमाण पत्र के नाम पर ठगी
जिला सहयोग सचिव राजेश ने कहा कि दिव्यांगों के साथ दलाली व ठगी का कार्य धडल्ले से चल रहा है। जिला अस्पताल की मिलीभगत से दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर ठगी की जा रही है। वहीं जिला महिला अस्पताल के पास लोकवाणी केंद्र वाले विकलांगों से मोटी रकम लेकर उनके प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालय और पुलिस थानों में उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, राजेश कुमार, विनोद सिंह, महात्मा नारायणगिरी, किशनपाल, सावित्री, राजेश, विवेक गुप्ता, राजू मौर्या व राजू कश्यप आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.