सहसवान में शुक्रवार को दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी बिल्सी में भर्ती कराया है। बता दें कि पूरा मामला उघैती थाना क्षेत्र के सिद्व बरौलिया गांव के पास का है।
यहां पर दोपहर में तेज रफ्तार दो बाइक आमने सामने से आपस में भिड़ गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से बिल्सी में भर्ती कराया है। यहां पर घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
घायल नहीं बता पा रहे हैं अपना नाम
सड़क दुर्घटना में घायल दोनों युवकों की हालत इतनी गंभीर है कि दोनों अपना नाम पता भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को गंभीर हालत में बिल्सी सीएचसी में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार तोमर ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बाइकों के नंबर के आधार पर दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.