बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस न घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है
घटना कोतवाली क्षेत्र के अलावलपुर गांव की है। यहां दो पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। यही नहीं एक दूसरे पर पथराव भी किया। इसमें दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
आरोपियों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता व धक्का-मुक्की की। इसके बाद बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में 24 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि एक पक्ष से छोटू, अशोक, रामकुमार, निशा, बनिता व दूसरे पक्ष से विनित, कृष्णा व महिपाल को हिरासत में लिया गया हैं। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। इसको लेकर तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई थी। इसी को लेकर बीती देर रात भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।
बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला किया। पथराव करके दबदबा बनाने का प्रयास किया। इतना हीं नहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता व धक्का-मुक्की की। हालांकि बाद में पुलिस ने सख्ती बरतते हुए पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.