बागपत में देश के लोकतंत्र को खतरे में बता आज सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ बाइक रैली निकाली। बागपत के बड़ौत तहसील पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बड़ौत को सौंपा।
तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जिले में सपा के राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार के नेतृत्व के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ बाइक रैली निकाली। छपरौली से शुरू होकर यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ौत पहुंची। छपरौली रोड, दिल्ली रोड, शहीद पार्क होते हुए यह बाइक रैली तहसील पहुंची। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया याद
इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। यह बात कोई हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं बल्कि हिंदुस्तान की सर्वोच्च न्यायालय के चार प्रतिष्ठित न्यायाधीश भी कह रहे हैं। पहली बार आजादी के यह घटना हुई कि 4 न्यायाधीशों ने कहा कि हिंदुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है। हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लहरी, खुदीराम बोस ने बलिदान देकर देश आजाद कराया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.