बागपत में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मोदी सरकार की अग्निपथ योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार जो अग्निपथ योजना लेकर आई है। यह 4 साल की नौकरी देकर युवाओं के साथ मजाक है। उनकी मेहनत पर पानी फेरा जा रहा है।
10 से 12लाख रूपये देना एक फौजी के सम्मान को तार तार करने के बराबर है। फौजी को तो रिटायरमेंट के बाद तक सम्मान मिलता है। हम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांग करते हैं कि कदम बढ़ाया है उसे वापस लो। इस योजना से सरकार युवाओं के सपने छीन रही है।
अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग
भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत मंगलवार को बागपत के दोघट कस्बे में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 30 तारीख को सभी मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगे। इसके साथ ही अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी रात दिन दौड़ लगा रहे हैं। इनके मन में एक जुनून है। हम भी भर्ती होंगे। इस योजना से युवा कहीं के नहीं रहेंगे। 10-12 लाख रुपए जो दे रहे हैं उन पैसों से सम्मान नहीं मिलता है। फौजी को तो जीवन के आखिरी समय तक सम्मान मिलता है।
30 जून को करेंगे प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि किसान यूनियन तो ये है कि अगर हमारे बच्चे सड़को पर रहेंगे तो हम ही क्या इन्हें समझाने में ही लगे रहेंगे। 30 तारीख को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन है। राजनाथ सिंह से बात करने की कोशिश की है।किसी मीटिंग कि वजह से बात नहीं हो पाई है। ठीक आदमी हैं वो, हम उनका सम्मान करते हैं। बीजेपी में वे एक जिम्मेदार हैं। इसलिए उन्हें भी कदम उठाना चाहिए। देश में अराजकता का माहौल न बने। शांति रहे और सरकार अपनी जिद पर न रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.