बागपत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से गाड़ी में भरे 10 पशु बरामद हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
बागपत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं। अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निवाड़ा गांव के समीप दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया।
मेरठ और दिल्ली के रहने वाले हैं आरोपी
हरियाणा से बागपत की तरफ जा रही एक कैंटर को रुकवा कर उसकी तलाशी ली, तो उसमें क्रूरता से भरे हुए 10 पशु बरामद हुए कैंटर में सवार तीन पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार पशु तस्कर इकबाल तस्लीम निवासी मेरठ और अफर निवासी दिल्ली को पशु क्रूरता अधिनियम में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एक कैंटर गाड़ी बरामद
बागपत कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से एक कैंटर गाड़ी में भरे हुए 10 पशु बरामद हुए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.