बागपत की सबसे बुजुर्ग महिला से मिलकर सांसद सत्यपाल सिंह ने आशीर्वाद लिया। सांसद ने लोगों से घर के बुजुर्गों की सेवा करने की अपील की। सांसद ने कहा कि बड़े बुजुर्ग हमारे घरों और संस्कृति की धरोहर है। जिनकी ज्यादा से ज्यादा सेवा करनी चाहिए। इसलिए आज वो जनपद की 114 साल बूढ़ी महिला से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। सांसद सत्यपाल सिंह के साथ कई अन्य बीजेपी नेता भी मौजूद रहे।
दरअसल, 114 साल बूढ़ी महिला का नाम बलदेवी है। वह जनपद की सबसे अधिक उम्र की महिला है। अभी भी वह स्वस्थ हैं। बीजेपी नेता और हिन्द केशरी पहलवान सुभाष पहलवान की दादी है। आज सांसद सत्यपाल सिंह ने उनका आशीर्वाद लेने बडौत के मलकपुर गांव पहुंचे।
बाहर की चीजें नहीं खाती बलदेवी
बलदेवी के पौत्र सुभाष पहलवान ने बताया कि वह शुरू से ही शाकाहारी भोजन खाती हैं। घर का बना खाना ही उन्होंने हमेशा खाया है। दही घी दूध घर पर बनी रोटी सब्जी खा कर ही। उन्होंने अपना जीवन बिल्कुल स्वास्थ्य तरीके से जी रही हैं। बाहरी खाने से वह परहेज करती हैं। उन्होंने अपने जीवन में बाहरी चीजें नहीं खाई हैं फास्ट फूड भी नहीं खाया है। यह उनके फिट रहने का राज है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.