बागपत के रटोल गांव में लगातार हो रही बरसात के चलते एक मजदूर के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। जिसमें मजदूर घायल हो गया। वहीं परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
पिछले करीब 4 दिन से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। लोगों को रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कत आ रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते एक मजदूर के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। जिससे उसका घर पुरी तरह बिखर गया है।
मकान में परिवार के साथ बैठा हुआ था
रटोल गांव निवासी राजू पुत्र मोहम्मद हसन अपने मकान में परिवार के साथ बैठा हुआ था। सभी गड़गड़ाहट की आवाज होती है। उसने पूरे परिवार को बाहर निकाल दिया। तभी उसके मकान की छत भरभरा कर गिर गई। राजू के पैर और हाथ में चोट आई है।
परिवार को सुरक्षित निकाला बाहर
पूरा परिवार सुरक्षित बाहर निकल गया। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को बचाने के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द पीड़ित को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.