भाजपा के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने प्रतापगढ़ के विधायक और जनसत्ता दल के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के खिलाफ कुछ दिन पहले टिप्पणी कर दी थी। जिसके विरोध में बहराइच में जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
मंत्री का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से झड़प भी हो गई। पदाधिकारियों ने मंत्री से माफी मांगने की मांग रखी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर राजा भैया से मंत्री ने माफी नही मांगी, तो उनका हर जगह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
मंत्री की टिप्पणी है बहुत अशोभनीय
जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष देवानंद ने कहा कि कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया हर इंसान की सोच है। वह सबके दिल में है। भाजपा के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने जो टिप्पणी की हो वो बहुत ही अशोभनीय है।
उनको राजा भैया से माफी मांगनी चाहिए। अगर वो माफी नहीं मांगते हैं तो उनके हर कार्यक्रम में उनका विरोध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणी से साबित होता है कि वह कहीं न कहीं सत्ता के नशे में चूर है। हम लोग मंत्री पर अंडे और जूते फेंक कर विरोध करेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.