समाजवादी लोहिया वाहिनी बहराइच ने ‘लोहिया वाहिनी करे संवाद, फिर आएगा समाजवाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत अखिलेश जनसंदेश साइकिल यात्रा निकाली। ये यात्रा महसी विधानसभा में गढ़वा चौराहे से निकाली गई। यात्रा को पूर्व विधायक केके ओझा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में जनता को समाजवादी सरकार के काम के बारे में बताया गया। भाजपा सरकार पर सपाइयों ने जमकर निशाना साधा। भाजपा सरकार को जुमलेबाज सरकार कहते हुए 5 सालों में कोई भी वादा न पूरा करने का आरोप भी लगाया।
प्रदेश की जनता भाजपा के काले चरित्र को पहचान गई है
साइकिल यात्रा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृत्व में निकाली गई। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने कहा कि यह साइकिल यात्रा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
पूरे 5 सालों में भाजपा सरकार में किसान बेहाल है। नौजवान बेरोजगार हो चुका है। महंगाई चरम सीमा पर है। उत्तर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के काले चरित्र को अच्छी तरह से पहचान चुकी है। 2022 में किसान फसल नहीं कमल काटकर अखिलेश यादव की सरकार बनाने का कार्य करेंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.