बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े दो इनामियां बादमाश:15-15 हजार का इनाम था घोषित, मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता

बलिया4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना पुलिस द्वारा दो वांछित इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस बदमाशों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तार बदमाशों के उपर 15-15 हजार रूपये का इनाम घोषित था।

मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा चलाये जा रहे एसआर केसेज से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों के धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह के नेतृत्व में मंगलवार को थानाध्यक्ष बांसडीहरोड द्वारा हमराही फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों का किया चालान
इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इनामिया वाछिंत अभियुक्तगण रविन्द्र बिन्द पुत्र सुब्बा बिन्द निवासी हकीमपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर और मनोज कुमार बिन्द पुत्र रामबचन उर्फ रामलखन बिन्द निवासी हकीमपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को बांसडीह रोड तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया।

खबरें और भी हैं...