बलिया के रामनगर स्थित अखण्ड भारत निर्माण मिशन का 16वां स्थापना दिवस देर शाम मनाई गयी। अखण्ड भारत निर्माण मिशन के संस्थापक पंडित मोहन चन्द उपाध्याय ने कहा कि विगत 16 वर्ष विश्व कल्याणार्थ रामनगर परिसर में स्थित राम जानकी मन्दिर और मोहनेस्वर महादेव मन्दिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और हवन रोज विद्वान आचार्यों के द्वारा होता है।
मिशन स्वालंबन की ओर है। जहां पंच तत्व शोध के लिए कार्य कर रहा है। बताया कि लोगों को ज्यादा सेवा कैसे दी जाए। इसके लिए विशेष कार्य चल रहा है। जनहित में कई योजना बनाई गयी है। जिसे मूर्त रूप दिया जा रहा है।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम मे सुधीर पांडेय, मनोज पांडेय, पूर्व प्रधान भरत सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव,भरत दुबे, उमाशंकर यादव,बच्चा लाल उपाध्याय, वशिष्ठ मिश्रा, चंदन मिश्रा, मतलेश्वर पांडे, छोटे उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह, गुप्तेश्वर सिंह के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.