बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुई गांव में हुए पूर्व प्रधान ब्लाईंड मर्डर केस की उलझी गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को रविवार के तड़के मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी मुन्ना राजभर के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुन्ना राजभर के पास से अवैध असलहा समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
रात सोते समय हुई थी पूर्व प्रधान की निर्मम हत्या
सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह (66) की हत्या 14/15 नवम्बर की रात बदमाशों ने सोते समय निर्मम तरीके से कर दी थी। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा। आवश्यक पूछताछ करने के पश्चात ब्लाइंड मर्डर केस के तह तक जाने में लग गए थे। पुलिस हर एंगल से हत्यारे तक पहुंचने में लगी हुई थी। पुलिस की कई टीमें हत्यारे तक पहुंचने के लिए टीम वर्क कर रही थी।
पूर्व प्रधान द्वारा भाइयों की मदद करने से खार खाए था हत्यारा
पुलिस की मानें तो हत्यारोपी मुन्ना राजभर पूर्व प्रधान द्वारा उसके भाइयों की मदत से खार खाए हुए था। पूर्व प्रधान द्वारा हत्यारोपी मुन्ना के भाइयों की हमेशा मदद की जाती थी। हत्यारोपी का पुत्र कुछ मह पूर्व चोरी के मामले में जेल गया था। हत्यरोपी को संदेह था कि उसके पुत्र को पूर्व प्रधान ने ही जेल भिजवाया है। इन्हीं कारणों से खार खाए मुन्ना ने पूर्व प्रधान की हत्या निर्मम तरीके से कर दिया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.