बलिया के बहादुरा गांव निवासी 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी। युवक का शव उसके ही झोंपड़ी में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
मनियर थाना क्षेत्र के बहादुरा गांव निवासी मनोहर यादव 32 वर्ष पुत्र मुकेश्वर यादव का शव उसकी ही झोपड़ी में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। शनिवार की सुबह मनोहर के नाबालिग बच्चे फांसी के फंदे पर पिता को लटका देखकर रोने लगे। तब लोगों को इस घटना की जानकारी हुई।
आर्केस्ट्रा चलाता था मृतक
बताया जा रहा है कि युवक आर्केस्ट्रा चलाता था। मनोहर की पत्नी की मौत 4 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसके ऊपर बहुत कर्ज था। बताया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा के लिए एक नर्तकी रखा था। नर्तकी उसके पैसे लेकर के भाग गई। मनोहर ने लग्न में आर्केस्ट्रा का साटा भी किया था। आशंका जताई जा रही है कि नर्तकी की भाग जाने की वजह से वह तनाव में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.