नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा बांसडीह मंडल के नगर पचायत बांसडीह के बूथ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक बूथ अध्यक्ष राजेश प्रजापति के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें बाँसडीह नगर पचायत में नगर निकाय चुनाव को मजबूती के साथ लड़ने के साथ ही भाजपा के पुराने वरिष्ठ वयोवृद्ध कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष पंचेश पांडेय के सम्मानित किया गया।
मजबूती से लड़ेगी निकाय चुनाव
आयोजित बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि भाजपा मोदी और योगी सरकार द्वारा आम जनता के लिये लागू योजनाओं के दम पर और सरकार की उपलब्धियों को लेकर नगर निकाय चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ने जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा नगर निकाय चुनाव में अपना परचम लहरायेगी।
बूथ अध्यक्षों को दिये टिप्स
आयोजित बैठक में बूथ अध्यक्षों को पूरी तरह से तैयार रहकर तथा घर- घर जनसम्पर्क कर पार्टी के प्रति अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने हेतु टिप्स दिये गये।आयोजित बैठक में मूनजी गोड़,सुमित रंजन रावत,अमित यादव,अखिलेश तिवारी,रोहित गुप्ता, मंटू मिश्रा,पंकज राजभर,रविंद्र मिश्रा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.