बलिया में न्यायधीश ने वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण:वृद्धजनों का जाना हाल, अधीक्षक को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

बलिया4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बलिया जिले के गड़वार स्थित वृद्धाश्रम की औचक निरीक्षण जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा आवासीत वृद्धजनों से उनके रहन-सहन व खान-पान के बारे में जानकारी ली।

न्यायधीश ने अधीक्षक को निराकरण करने का दिया निर्देश
इस दौरान न्यायधीश द्वारा वृद्धाश्रम में निवासित सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की। अधीक्षक को यह भी निर्देशित किया गया कि वृद्धाश्रम में निवासित सभी वृद्धजनों की विशेष देखभाल करें, तथा सेवा के लिए नियुक्त सेवादार पूर्ण समर्पण व निष्ठा से कार्य करें।

साफ-सफाई की व्यवस्था सही पाया गया
सचिव द्वारा सभी वृद्धजनों को बताया गया कि, वृद्धों को भी पूरी मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार है। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति सही पायी गयी। अन्य किसी वृद्धजनों द्वारा कोई समस्या नही बतायी गयी। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अधीक्षक घनश्याम सिंह, लेखाकार नन्द जी गुप्ता, व अन्य कर्मचारीगण एवं समस्त वृद्धजन उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...