बलिया जिले के रसडा़ क्षेत्र अन्तर्गत संवरुपुर गांव में आम आदमी पार्टी के सदस्यों द्वारा आम आदमी पार्टी कि स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी आम आदमी पार्टी
बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव बहुत दमदारी से लड़ने जा रही है। कहा कि आम आदमी पार्टी बढ़िया स्कूल, बढ़िया अस्पताल, मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा, मुफ्त महिलाओं को बस यात्रा जैसी तमाम जनहित कार्यों के लिए वचनबद्ध है।
निकाय चुनाव जीत कर निकायों को करेंगें भ्रष्टाचार मुक्त
कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निकायों में जीत हासिल कर शहर को साफ-सुथरा बनाएगी और नगर निकायों में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करेगी। इस मौके पर जिला महासचिव राज कुमार मौर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदीप कुमार, अंजनी तिवारी, महिला प्रदेश सचिव उषा राय, बिहारी लाल यादव, अमरीश चौबे, तेज बहादुर ठाकुर, सोहन सिंह, अरविंद हृदयानंद सिंह,शक्ति सिंह, विजय शंकर राजभर, छोटेलाल चौरसिया, सत्येंद्र नाथ वर्मा, रणविजय गुप्ता, संदीप सिंह, अजय वर्मा, विवेक कुमार, कालिका प्रसाद, मुद्रिका यादव, बबलू राजभर, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष संत प्रकाश सिंह व रसड़ा विधानसभा अध्यक्ष अंजनी तिवारी ने किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.