बलिया में बाइकों के टक्कर में शनिवार को दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया। फिलहाल एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि दूसरा युवक बिहार का बताया जा रहा है।
एक अज्ञात युवक हुआ घायल
जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर गंगा नदी पर निर्मित जनेश्वर मिश्र सेतु शनिवार की सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में एक बाइक पर सवार बक्सर (बिहार) के सेमरी निवासी अमित राय(23) तथा सेमरी का ही रहने वाला आशीष राय (24) तथा दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात युवक घायल हो गया।
परिजनों का हुआ रो-रोकर हुआ हाल
दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद अमित व अज्ञात को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल आशीष को प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर दिया। एसओ दुबहड़ अतुल मिश्र की सूचना पर गांव-घर के लोग रोते-बिलखते पहुंच गये। थानाध्यक्ष का कहना है कि दूसरे मृतक शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है, प्रयास किया जा रहा है।
रेसिंग का शौक पड़ा भारी
दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु पर शनिवार को लापरवाही में दो युवकों की जान चली गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो बलिया की तरफ से बिहार की ओर जा रहे आशीष व अमित जब पुल पर पहुंचे। तो एक अन्य बाइक सवार ओवरटेक आगे निकल गया। इसके बाद उनके बीच मौन रेसिंग शुरु हो गयी। करीब दो किमी लम्बी पुल पर कुछ दूर आगे जाने के बाद दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकरा गयीं। तेज रफ्तार होने के चलते गाड़ी व सवार दोनों दूर तक घसीटते चले गये तथा दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.