बलिया में एक विवाहित महिला के शरीर पर गर्म पदार्थ डाल कर उसे जिंदा जला कर मार दिया गया। महिला की हत्या का आरोप उसके सास,ससुर और पति पर लगा है।
कमरे में ले जाकर जला दिया
महिला की हालत नाजुक है। महिला बुरी तरह से झुलस चुकी है। महिला का अन्य जनपद में उपचार चला रहा है। बुरी तरह से झुलसी महिला ने बताया कि उसके पति और सास-ससुर ने पेट्रोल डाल कर उसे जलाया है। महिला की बेटी ने बताया कि मां को उसके पापा और दादा-दादी ने मिलकर एक कमरे में बन्द कर के जला दिया है।
पिता बोले- आरोपियों को मिले सजा
पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी फेफना क्षेत्र के कपूरी नरायनपुर गांव में की थी। जहां मेरी बेटी को 8 दिसम्बर को ससुराल के लोगों ने जला दिया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। बीती रात फिर से थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही गई है। पीड़िता के पिता ने गुहार लगाई है की सभी आरोपियों को सजा मिले।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.