बलिया में एक व्यक्ति नदी में मछलियां पकड़ने गया था। तभी अचानक वह पानी में डूब गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों को पानी में बेजा। चार घंटे बाद उसके शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
गांव के दोस्त के साथ गए थे नदी पर
जिले के कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव निवासी जौवाद अंसारी उर्फ फेंकू शनिवार को सुबह करीब छह बजे घर से निकले थे। गांव के ही अपने एक साथी के साथ वह टोंस नदी में मछली मारने गए थे। मछली मारते समय सुबह करीब दस बजे उसका पैर फिसलने के कारण वह नदी के गहरे पानी में डूब गए।
एक किलोमीटर दूर मिला शव
उसके साथी ने शोर मचाया और घर वालों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना पाकर एसआई अजय यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। पहुंचे गोताखोर नदी में तलाश करने लगे। उनके काफी प्रयास के बाद जौवाद का शव एक किमी दूर आगे दोपहर में दो बजे अकटही गांव के पास नदी के किनारे लगा मिला। घटना की खबर होते ही शाम को उनके घर नाते-रिश्तेदार भी पहुंच गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.